
इंडिगो फ्लाइट 6E 2151 लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान डगमगा गई
ख़बर संक्षेप में
तेज हवाओं के कारण इंडिगो की एक फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुरी तरह से डगमगा गई। एटीसी में मौजूद लोगों समेत यात्रियों ने अपनी सांस रोक ली, जब पायलट ने विमान को हवा में उठाया और आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।