प्रतापगढ़ में शुरू हुआ शिक्षकों का सम्मेलन
ख़बर संक्षेप में
प्रतापगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ की जिला शाखा का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित होने वाला यह सम्मेलन इंद्र कॉलोनी स्थित नरसिंह घाट पर होगा। जिला अध्यक्ष रामचंद्र पंडोर और संयोजक नारायणलाल डाबी सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में सीडीईओ गोपाल कृष्ण जोशी शामिल होंगे।