वेट ब्रिज टैम्परिंग से जाटवाड़ में तीन गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
जाटवाड़ स्थित ओएसिस इथेनॉल इंडस्ट्रीज में वेट ब्रिज के रिकॉर्ड में हेरफेर कर चावल की फर्जी बिक्री कर लाखों रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों विवेक कुमार, कुलबीर सिंह और प्रवीण कुमार को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों से 3 लाख 34 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।