
भील बस्ती की सड़क लाइट तीन महीने से गुल
ख़बर संक्षेप में
पिपली दोदियां पंचायत के अंतर्गत दुदिया में सड़क लाइट खराब होने से तीन महीने से अंधेरे में जी रहे हैं ग्रामीण। बंटी शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम विकास अधिकारी को फोन कर मरम्मत की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों को जंगली जानवरों और चोरी का डर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे ज्ञापन देंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।