21 तारीख को आगरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता
ख़बर संक्षेप में
70वीं माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदिय लड़कों व लड़कियों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 व 22 सितंबर को श्री केदार नाथ सेक्सरिया राजकीय इंटर कॉलेज, बेलगंज में होगी। 14, 17 व 19 आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्राचार्य डॉ. उज्ज्वल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता समय से पहले आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो प्रतियोगिता 3 से 7 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।