जटेपुर रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी के घर से तीन लाख की चोरी
ख़बर संक्षेप में
जटेपुर रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी के घर से 14 हजार रुपए नकद और तीन लाख के गहने चोर चुरा ले गए। कर्मचारी की पत्नी ने घर आकर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जो सीसीटीवी फुटेज देख रही है और जानकारी जुटा रही है।