
चाचूपुर के पास बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार डीसीएम ने मारी टक्कर
ख़बर संक्षेप में
इटावा बरेली हाईवे पर चाचूपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, दोनों घायल हो गए। फर्रुखाबाद से दवा लेकर हरदोई लौट रहे दंपती के पैर और सिर में चोटें आई हैं। शाहाबाद नगर के विनोद कुमार की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस आने से पहले भीड़ ने घायल दंपती की मदद की।