मेरठ के पास हाईवे हादसे में इंजीनियर की मौत
ख़बर संक्षेप में
काम के सिलसिले में मेरठ जा रहे मौजीपुरा गांव के 45 वर्षीय इंजीनियर कृष्णपाल उर्फ मातृ सैनी की मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की तलाश कर रही है।