
कानपुर एयरपोर्ट ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों का 'वंदे मातरम' के साथ स्वागत किया
ख़बर संक्षेप में
एएआई और इंडिगो की टीम ने कानपुर एयरपोर्ट पर पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों का सामूहिक वंदे मातरम के साथ स्वागत किया। यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें एयरपोर्ट परिसर में इसे बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एयरपोर्ट परिसर में देशभक्ति का माहौल बना।