
मोदी के जन्मदिन पर सुल्तानपुर में मुफत स्वास्थ्य जांच शिविर
ख़बर संक्षेप में
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सुल्तानपुर में मुफत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अमृत सरोवर भंडारा परशुरामपुर ग्राम सभा में यह आयोजन हुआ, जहां लोगों ने जांच करवाकर मुफत दवाइयां लीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मनीषा पांडे ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में महिलाएं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।