
राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस से पहले मथुरा में यूथ कांग्रेस के नेता हिरासत में
ख़बर संक्षेप में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस से पहले मथुरा में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के नेता दुर्गेश बघेल और अनम धन्य तिवारी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताई। घटना के बाद इलाके में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।