
18 सितंबर को धौलपुर में होगा शिक्षक सम्मेलन
ख़बर संक्षेप में
धौलपुर में शिक्षक सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, गुरुवार को बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे हिना मैरिज होम, सपाऊ रोड में होगा। राकेश और रामकुमार को भोजन, बृजेश परमार को मंच प्रबंधन और डॉ. बृजभूषण शर्मा को जल प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है।