
कानपुर: पनकी में आईए बिल्डिंग पर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर शुरू
ख़बर संक्षेप में
पनकी में आईए बिल्डिंग में श्रम विभाग के सहयोग से तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में करीब 10 हजार श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच कराने का आयोजन किया गया है। श्रमिकों की सेवा के लिए विशेष रूप से 17 से 19 सितंबर तक शिविर का आयोजन किया गया है।