
बल्लकोठा गांव में तूफान से मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के बल्लकोठा गांव में तूफान से मकान की दीवार गिरने से चारा लाने गई गणेशी देवी (25) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाया लेकिन उन्हें नहीं बचा सके। तूफान से 12 फीडरों में बिजली भी बाधित हो गई और दिल्ली हाईवे पर जाम लग गया। चार से पांच घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।