
गाजियाबाद में विश्वकर्मा पूजा संपन्न
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद में विश्वकर्मा की पूजा संपन्न की गई। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा आरती संपन्न हुई। बाबा विश्वकर्मा पूजा समिति ने इस पूजा का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष राजलाल यादव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी माना जाता है। शहर में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा के पंडाल लगाए गए और पूजा की गई।