
उत्तर प्रदेश से मानसून जाने की तैयारी
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश से मानसून जाने की तैयारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ ही जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पूर्वांचल और कुछ दक्षिणी जिलों में बुधवार को छिटपुट बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून कमजोर होता जा रहा है। प्रयागराज, कानपुर और हमीरपुर में क्रमशः 29.9 मिमी, 29 मिमी और 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। लखनऊ में गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को दिन चढ़ते ही राजधानी में धूप निकली। काकोरी, रायबरेली रोड और अन्य बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।