
जयपुर के बड़ी चौपड़ बाजार में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
जयपुर के बड़ी चौपड़ बाजार में गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने का कारण और नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है।