
राजस्थान पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी की तारीख तय
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी की तारीख तय कर दी है। 23 सितंबर को जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी होगी, जबकि 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण तय होगा। पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षित सीटों के निर्धारण की प्रक्रिया के तहत डॉ जोगाराम ने बुधवार को लॉटरी के लिए निर्देश जारी किए।