
देवमाली पदयात्रा जयजयकार के साथ ब्यावर पहुंची
ख़बर संक्षेप में
बंझाकुड़ी जैतारण से शुरू हुई चौथी देवमाली पदयात्रा बुधवार को स्थानीय श्रद्धालुओं के स्वागत के साथ ब्यावर पहुंची। करीब 300 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुई यह यात्रा आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले सहायक वाहनों के साथ सेन्दरा बाईपास से प्रवेश कर ब्यावर पहुंची। सेन्दरा रोड से होते हुए चांग गेट से गुजरने वाली इस यात्रा में भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।