जिला सम्मेलन की तैयारी में शिक्षक संघ की बैठक
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान शिक्षक संघ एसटीएफआई की राजगढ़ उपशाखा की बुधवार को अध्यक्ष संजय खीचड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने शिक्षकों के लिए 18 और 19 सितंबर को जाट भवन राजगढ़ में होने वाले सम्मेलन के महत्व को बताया। सुबह 9 बजे पंजीकरण शुरू होगा और 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।