
गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए आरोपी को 15 दिन की जमानत दे दी साकेत कोर्ट ने
ख़बर संक्षेप में
कैंसर से पीड़ित गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए ऋषभ राघव को 15 दिन की अंतरिम जमानत दे दी साकेत कोर्ट ने। कोर्ट ने बेटे की मां के साथ रहने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह मौका दोबारा नहीं मिल सकता है। ऋषभ 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक जमानत पर जमानत पर रहेंगे।