
बरेली: बाहेरी में सड़क किनारे मिला पुरुष कंकाल
ख़बर संक्षेप में
बुधवार दोपहर बरेली के बाहेरी कस्बे में जाफरी चौराहे के पास सड़क किनारे एक पुरुष का कंकाल मिला। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह लगभग एक साल पुराना है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद लिंग का पता चल सकेगा।