
तीन सप्ताह के लिए उदयपुर रूट ट्रेन में बदलाव
ख़बर संक्षेप में
राणा प्रताप नगर-मवाली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य होने के कारण उदयपुर रूट पर ट्रेन संचालन तीन सप्ताह के लिए बदल जाएगा। 17 से 25 सितंबर तक ट्रेन 59835 के मंदसौर से उदयपुर सिटी के बजाय मवाली जंक्शन से चलने के कारण चित्तौड़गढ़, कापसण, मवाली और उदयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। ट्रेन 59836 इस अवधि के दौरान उदयपुर सिटी से नहीं चलेगी और मवाली जंक्शन से मंदसौर के लिए रवाना होगी।