कस्बा खिवाई स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंशी अव्वल
ख़बर संक्षेप में
कस्बा खिवाई के राजकीय हाईस्कूल में कक्षा 9 की छात्रा प्रियंशी ने पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता बुधवार को जीत ली। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कक्षा 10 की ही सिमरन ने नारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 की ही अंशु पांचाल ने पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।