
डॉक्टर को हिसार में चेक बाउंस के मामले में 1 साल की जेल
ख़बर संक्षेप में
तलवंडी राणा के डॉ. रामफल को चेक बाउंस मामले में एक साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत ने उन्हें थस्का गांव के रिछपाल सिंह को 4.36 लाख रुपए देने का आदेश दिया। 30 दिन के अंदर मुआवजा जमा नहीं करने पर छह महीने की सजा बढ़ जाएगी।