
झांसी के युवाओं ने नशा मुक्त रहने, सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प लिया
ख़बर संक्षेप में
बिपिन बिहारी डिग्री कॉलेज में 'नशा मुक्ति अभियान' का पहला चरण संपन्न, युवाओं ने नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। पीएम मोदी के 'नशा मुक्त युवा' अभियान के अनुरूप इस अभियान का लक्ष्य झांसी के युवाओं को नशे की लत से बचाना है। अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।