
कासगंज में विशाल मेगा मार्ट में आग
ख़बर संक्षेप में
कासगंज शहर में विशाल मेगा मार्ट में बुधवार को दोपहर एक बजे आग लग गई। आग बुझाने में कासगंज, एटा और हाथरस की नौ दमकल गाड़ियां लगी हुई हैं। आसपास के मकान खाली कराए गए हैं और बाजार बंद कर दिया गया है। दमकलकर्मी आग को फैलने से रोकने में जुटे हैं।