
भाजयुमो कार्यकर्ता वाराणसी के लिए बाइक यात्रा शुरू
ख़बर संक्षेप में
भाजयुमो कार्यकर्ता जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम के लिए बुधवार को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से बाइक यात्रा शुरू कर वाराणसी के लिए रवाना हुए। टीम का स्वागत जिला अध्यक्ष अंशुमन सिंह ने किया और उन्हें भगवा वस्त्र पहनाया। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा झंडा दिखाकर रवाना करने के बाद 7 अक्टूबर को गुजरात के वडनगर में यात्रा का समापन होगा।