
लखनऊ के विपराज निगम का चयन एशियाई खेल-2026 के लिए
ख़बर संक्षेप में
चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद लखनऊ के युवा क्रिकेटर विपराज निगम का चयन एशियाई खेल-2026 के लिए हो गया है। उनके चयन से लखनऊ और बाराबंकी के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। विपराज निगम उत्तर प्रदेश के एकमात्र क्रिकेटर हैं जो एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाए हैं।