
ईवीएम खराब होने से जयपुर के चार वार्ड में दोबारा मतदान
ख़बर संक्षेप में
मतगणना के दौरान ईवीएम खराब होने की वजह से जयपुर नगर निगम के चार वार्ड में दोबारा मतदान हो रहा है। प्रभावित वार्ड 9, 18, 25 और 34 हैं। वार्ड 34 में दो बूथ हैं। सुबह 10 बजे तक पांच बूथों पर मतदान प्रतिशत 12.75 से 26 प्रतिशत के बीच रहा। दोबारा मतदान का अंतिम परिणाम 17 सितंबर को जारी किया जाएगा, जिसे नगर निगम के समग्र परिणाम में शामिल किया जाएगा।