
फतेहाबाद में कार और बाइक की टक्कर में 3 घायल
ख़बर संक्षेप में
फतेहाबाद के ढींगसरा में बीघर रोड पर कार से आमने सामने हुई टक्कर में बीघर गांव के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से आदित्य को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।