
शाहजहांपुर: बच्ची की मौत पर आक्रोश
ख़बर संक्षेप में
मियामपुर के एक क्लिनिक में इंजेक्शन और दवा लेने के बाद छह साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची की लाश को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और डॉक्टर पर लापरवाही और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है।