
ईवीएम में खराबी के कारण कोटा के वार्डों में दोबारा मतदान
ख़बर संक्षेप में
ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद कोटा के तीन वार्डों और सुकेत के एक बूथ पर दोबारा मतदान हो रहा है। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चल रहा है। मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा उंगली पर स्याही का निशान लगाया जाएगा।