
पानी के बहाव के बाद कांगड़ा घाटी में फंसे राजस्थान के छह श्रद्धालु
ख़बर संक्षेप में
बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ने से राजस्थान के छह श्रद्धालु बाणगंगा घाट के पास एक घाटी में फंस गए। दमकल विभाग और कांगड़ा तहसीलदार की बचाव टीम पहुंची और शाम करीब 6 बजे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थल पर लगे चेतावनी बोर्डों से भी श्रद्धालुओं को घाटी में स्नान करने से नहीं रोका जा सका।