एम एस जे कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता संपन्न
ख़बर संक्षेप में
एम एस जे कॉलेज के केंद्रीय सभागार में देवर विजय महोत्सव के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें जिले भर के छात्र-छात्राओं और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य और नेतृत्व पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने अध्यक्षता की जबकि एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. राजेश सिंह मुख्य अतिथि थे।