बलराम भट्टी बने जोगिनाथ समाज समिति के प्रमुख
ख़बर संक्षेप में
हनुमान कॉलोनी में हुई बैठक के बाद बलराम भट्टी जोगिनाथ समाज समिति के प्रमुख चुने गए। जोगिनाथ समाज सुधार धर्मशाला समिति के कार्यकारी प्रमुख राजवीर सिंह भट्टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नेतृत्व परिवर्तन को मंजूरी दी गई। भट्टी ने समिति का प्रबंधन पारदर्शी तरीके से करने का संकल्प लिया।