एलडीए सुशांत गोल्फ सिटी डेवलपमेंट को अपने हाथ में लेगी
ख़बर संक्षेप में
एलडीए ने अंसल कंपनी के दिवालिया होने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी को अपने नियंत्रण में लेकर विकसित करने की योजना बनाई है। इस फैसले से करीब पांच हजार ऐसे आवंटियों को राहत मिलेगी, जिन्हें दो साल पहले पैसे जमा करने के बावजूद जमीन या फ्लैट नहीं मिले हैं। सुनवाई 23 सितंबर को एनसीएलटी कोर्ट में होगी।