बरेली: दिल्ली हाईवे पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सवार घायल
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली हाईवे पर शंख पुल के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर के मिलक निवासी रियाज अहमद मंगलवार को दोपहर के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल सवार को एम्बुलेंस से बरेली के एक निजी अस्पताल में भेजा गया।