
रेड फीनिक्स ने अचीवर कप का खिताब जीता
ख़बर संक्षेप में
रेड फीनिक्स ने ऑल-इन-वन ग्राउंड में ब्लू वारियर्स को 23 रनों से हराकर अचीवर कप अपने नाम किया। उत्सव ने 45 गेंदों में 64 रन बनाकर रेड फीनिक्स को छह विकेट पर 123 रन तक पहुंचाया। ब्लू वारियर्स 13.3 ओवर में 100 रन पर ऑल आउट हो गई। उत्सव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।