
प्रयागराज में सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या
ख़बर संक्षेप में
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सपा के जिला सचिव व पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से लोगों में सनसनी और चिंता का माहौल है। यादव की गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।