लखनऊ में 17 सितंबर को एनएसई का आईपीओ खुलेगा
ख़बर संक्षेप में
एनएसई का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। इसके शेयरों की कीमत 1,700 रुपये से 1,785 रुपये के बीच होगी। मौजूदा शेयरधारकों के 12.64 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश की जाएगी। एनएसई के बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर रामकृष्णन ने गोमती नगर में एक कार्यक्रम में जानकारी दी। निवेशक न्यूनतम आठ शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद आठ के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है।