
घास साफ करते समय फिसलकर तालाब में डूबने से मौत
ख़बर संक्षेप में
घास साफ करते समय फिसलकर गहरे पानी में गिरने से हरदोई में तालाब में डूबने से 36 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। ढाई घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पुरवा हफीजुद्दीनपुर गांव की है। परिवार के मुखिया के अचानक चले जाने से गांव में मातम का माहौल है।