
गोरखपुर में डंडिया नृत्य एवं शोभायात्रा के साथ महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर के दुर्गा मंदिर लाल डिग्गी से महर्षि कश्यप ऋषि की भव्य शोभायात्रा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर बजरंगबली एवं महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू हुई। कार्यक्रम में महिलाओं ने डंडिया नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत कीं, जिसका समापन लाल डिग्गी में महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। समारोह में कसौधन पंचायती मंदिर शेषपुर में सामूहिक प्रार्थना, हवन एवं आरती भी की गई।