नोएडा में चार लोगों से 1.15 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड
ख़बर संक्षेप में
साइबर फ्रॉड करने वालों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफा कराने का झांसा देकर चार लोगों से 1.15 करोड़ रुपये की ठगी की। सेक्टर-58 और सेक्टर-12 के निवासी साइबर फ्रॉड का सीधा शिकार हुए। मामले की जांच डीसीपी साइबर श्रेया गोयल कर रही हैं।