दस लक्षण पर्व आनंदपुरी जैन मंदिर से शुरू
ख़बर संक्षेप में
मेरठ के आनंदपुरी जैन मंदिर में उमेश जैन सराफ परिवार द्वारा ध्वजारोहण और अभिषेक एवं शांति धारा के साथ दस लक्षण पर्व का शुभारंभ हुआ। माँ जिनवाणी, मंगल कलश, पंचमेरु और अष्टप्रतिहारय के साथ मंडप स्थापित किया गया, जबकि विधानाचार्य नंदन शास्त्री ने 24 देवी-देवताओं और भगवान महावीर की पूजा कराई। शाम को शास्त्र सभा में धर्म के सिद्धांतों पर चर्चा की गई।