
राजस्थान: 17 साल बाद चरस तस्कर गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 17 साल की फरारगी के बाद वांछित चरस तस्कर हाजी उर्फ शब्बीर अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया। अनंतनाग में हुई गिरफ्तारी से कश्मीर से राजस्थान और गुजरात में चरस की सप्लाई करने वाले तस्करों के नेटवर्क में सेंध लग गई। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।