
गनर हत्या का मुकदमा एडीजे थर्ड कोर्ट में
ख़बर संक्षेप में
गनर राकेश कुमार हत्याकांड का मुकदमा एडीजे फिफ्थ कोर्ट खाली होने के कारण अब सुल्तानपुर के एडीजे थर्ड कोर्ट में चलेगा। 25 अक्टूबर 2022 को राकेश कुमार पर चाकू से हमला करने के आरोपी संदीप कुमार जेल में बंद है। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को तय की गई है।