
पति के मारपीट के मामले में कोर्ट ने जमानत खारिज की
ख़बर संक्षेप में
एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके पति पर हमला करने के मामले में कोर्ट ने हेमंत उर्फ सिद्धू की जमानत खारिज कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना में हेमंत की भी बराबर की भूमिका थी, जिसमें उसके बाल खींचना, अश्लील हरकतें करना और गोली मारने की धमकी देना शामिल था। घटना बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है, जिसकी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध बताई जा रही है।