
पानीपत में सेक्टर-29 की झुग्गियां खाली
ख़बर संक्षेप में
पानीपत के सेक्टर-29 में प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाकर फ्लोरा चौक पर सैकड़ों झुग्गियों को खाली कराया। एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी और पीएमसी की संयुक्त टीम ने अवैध ढांचों को गिराने के लिए पीले पंजा का इस्तेमाल किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।