
मुजफ्फरनगर से 3.11 लाख राहत नेपाल आपदा पीड़ितों को भेजी गई
ख़बर संक्षेप में
मुजफ्फरनगर से 3.11 लाख की राहत सामग्री नकद और सामान नेपाल आपदा पीड़ित लोगों को भेजी गई। मुजफ्फरनगर से मंगलवार को नेपाल के लिए खाद्य सामग्री लेकर एक वाहन रवाना किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल 'नेपाल हेल्पिंग हैंड' अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक समूहों का सहयोग मिला।